जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं समस्त औद्योगिक व्यापारिक संगठनों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को प्रदान किया स्मृति चिन्ह

जबलपुर दर्पण। जबलपुर 112 किलोमीटर की रिंग रोड की सौगात देने के उपलक्ष्य में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नगरागमन हुआ। उक्त अवसर पर नगर के चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं समस्त औद्योगिक व्यापारिक संगठनों की ओर से अतिथिद्वय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद दिया गया। प्रस्तावित रिंग रोड में लॉजिस्टिक्स हब बनाने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उक्त कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ मप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, चैम्बर उपाध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे, रोहित खटवानी, अमरप्रीत छाबड़ा ने अतिथियों का अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page