दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

10 हजार रुपये का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

दमोह। शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन सागर नाका चौकी पुलिस ने 10 हजार रुपये के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह देहात थाना के अपराध क्रमांक 77/16 धारा 240 आईपीसी में 6 वर्ष से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अंशुमान पिता सत्यनारायण श्रीवास्तव निवासी जबलपुर को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए भोपाल से घेराबंदी कर धर दबोचा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में देहात थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में एवं सागर नाका चौकी प्रभारी ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में आरक्षक जितेंद्र यादव प्रेमदास बैरागी आदि टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page