दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

बारिश में पुल डूबने से बंद पथरिया दमोह मार्ग

रेलवे पुल पार करने को मजबूर लोग

दमोह । ऊपरी इलाको में हुई बारिश से नदी के उफान ओढ़ आने से पिछले 15 घण्टो से नगर पथरिया दमोह का आवागमन पूरी तरह से रुका हुआ है। दरअसल बरसात के मौसम में जैसे ही बारिश हुई पानी पुल पर आ जाता है। सुनार नदी पर बने पुल की ऊंचाई कम होने के चलते जरा सी बरसात से पुल पर बहने लगता है। जिससे आवागमन में रुकावट पैदा हो जाती है और पथरिया दमोह मार्ग बंद हो जाता है। नगर से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम बेलखेडी की सुनार नदी और खोजाखेड़ी के पास कोपरा दोनों नदिया दिन की तेज धूप होने के बाद भी करीब 6 घंटे से उफान पर रही। जिससे लोगो को अपनी जान जोखिम में डालकर मजबूरी में रेलवे पुल पार करके आवागमन करन पड़ा। ग्राम बेरखेड़ी से लगे हुए गांव नौरू मारा इटवा खिरिया पिपरिया सहित अन्य गांव ऐसे हैं। जिनका दमोह मुख्यालय से संपर्क टूट गया। पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए आपातकालीन स्थिति में पथरिया गढ़ाकोटा से होते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया गया है कि मानसून आते है जरा सी बारिश में ही नदी के उफान पर आने से पथरिया दमोह मार्ग बंद हो जाता है। आपातकाल के समय ऐसे मौके पर यहाँ दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों को बहते पानी से निकलना होता है। जिससे जान माल का खतरा बना रहता है। जिसके लिए पुलिस बल को सारे काम छोड़ कर पुल पर रहना पड़ता है ताकि कोई दुर्घटना न हो जाये। लॉकडॉन की वजह से ट्रेन ओर बसें भी बंद है। जिससे ग्रामीण वर्ग पैदल रेलवे ट्रैक वाला ब्रिज पार कर रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर लोगों को पुल पार करने से रोका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page