जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फाइनेंस कर्मचारी की हत्या के विरोध में न्याय की मांग

जबलपुर दर्पण। 2 दिन पूर्व धनवंती नगर थाना क्षेत्र में श्रीराम फाइनेंस के कर्मचारी राहुल पटेल की कर्जदार परिवार द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। इस दुखद घटना से जबलपुर शहर के समस्त फाइनेंस कर्मचारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। इसी संदर्भ में जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित उद्यान में सभी फाइनेंस कर्मचारियों ने एकत्रित होकर घटना पर चर्चा की और न्याय की मांग को लेकर एकजुट हुए। इस बैठक का नेतृत्व समाजसेवी मोक्ष आशीष ठाकुर ने किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में फाइनेंस और प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक में यह बात सामने आई कि फाइनेंस कर्मचारियों को अपनी नौकरी के दौरान असुरक्षा का सामना करना पड़ता है, और आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे कर्मचारी और उनके परिवार भयभीत रहते हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पुलिस और जिला प्रशासन से समुचित सुरक्षा नहीं मिल पाती, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में रहती है।

इसके चलते, सभी कर्मचारी कल दिनांक 27 सितंबर 2024 को दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और न्याय की गुहार लगाई जाएगी। यह ज्ञापन फाइनेंस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमंत पांडे, नरेंद्र यादव, योगेंद्र मुरलिया, सुनील रघुवंशी, संजय पचौरी, श्रीकांत मिश्रा, एवं अन्य सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे। अतः आपसे निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में स्थान देकर न्याय की इस आवाज़ को प्रकट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page