डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में 24 करोड़ के ऋण किए गए स्वीकृत

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में वित्तीय सेवा विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में 15 नवंबर 2021 तक क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के द्वारा कोणार्क मैरिज गार्डन देवरा तिराहा डिंडौरी में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी अंजू अरूण कुमार ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बैंकों को रोजगारोन्मुखी ऋण योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने तथा सीडी रेष्यो को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी हितग्राहियों को सफल होने तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक मोहन चौहान ने बताया कि क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान एग्रीकल्चर एवं एमएसएमई के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 3.996 करोड़ व भारतीय स्टेट बैंक ने 4.81 करोड़ सहित अन्य बैंकों को मिलकर 15.26 करोड़ के ऋण स्वीकृत किये गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बी.एस. लालवानी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक भास्कर झा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल तिलक राज शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक मीना परते सहित शासकीय विभागों के प्रमुख एवं बैंकों के उपभोक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page