बिना ढक्कन के बनी नाली में गिरी गाय, रेस्क्यू टीम ने मशक्कत के बाद बचाया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शाहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत तहसील कार्यालय के पास बनी सड़क में बिना ढक्कन के हुए नाली निर्माण मैं एक गाय के गिर जाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि तहसील रोड़ के नाली में गिरी गाय को लोगों की मदद से जेसीबी मशीन के सहारे रेस्क्यू टीम ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गौरतलब है कि कल सोमवार दोपहर बाद शाम शहपुरा नगर परिषद तहसील रोड़ तिराहे पर एक गाय अचानक नाली में गिर गई और घायल हो गई। मामले की सूचना के बाद गाय को बाहर निकालने में नगर परिषद की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू में लग गई। जानकारी अनुसार घंटों तक चली कड़ी मशक्कत के बाद गाय को तो पहले ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकालने की कोशिशें की गई, लेकिन ट्रैक्टर से निकालने में रेस्क्यू टीम गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में असमर्थ रही। गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम सहित अन्य स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था की गई। जेसीबी मशीन की मदद के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नाली से बाहर निकाल लिया गया। गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद ही नगर परिषद की रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली, जिसके बाद नगर परिषद को स्थानीय लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। घटना के बाद लोगों ने नाली निर्माण कार्य मैं ठेकेदार पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। जहां बिना ढक्कन के ही नाली को खुला यूं ही दुर्घटना के लिए छोड़ दिया गया है, जहां आए दिन अभी और दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी हुई है।



