जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी संस्कारधानी

जबलपुर। ममत्व सेवा संस्था व दिव्यांग संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा व श्री राम नाम जाप, हवन पूजन मालवीय चौक, जॉर्ज टाउन स्कूल परिसर स्थित मंदिर में किया गया । अवसर था जब अयोध्या में हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर का शिलान्यास आज 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद होने जा रहा था। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व भारत के पूज्य संत वृन्द के द्वारा जब अयोध्या में किया जा रहा था उसी समय यहाँ जबलपुर में जय श्री राम के जयकारों से संस्कारधानी गूंज उठी । भगवान के पूजन अर्चन हवन आदि के उपरांत सभी भक्त वृंद व शहरवासियों को फल व मिष्टान्न का वितरण किया गया व उपस्थित सभी लोगों ने अपने आराध्य प्रभु के मंदिर निर्माण की खुशी नाच गाकर व्यक्त की । इस अवसर पर भजन कीर्तन के साथ दीप जलाकर दीपावली का त्यौहार जैसा मनाकर अपने उत्साह व उमंग को भी व्यक्त किया साथ ही अन्य आयोजन भी समिति के द्वारा किया गया । समिति की ओर से दीपक पचौरी, देवेंद्र सोनी, निकष वैद्य, नवीन पटेल, राजेश तिवारी संजय चक्रवर्ती, अमित साहू, विजय साहू, सुरेंद्र कोरी , पंडित अमित सरैया , अजय भटेले, शिवकुमार गौतम, अभय विश्वकर्मा, सुधीर नायडू, मनीष साहू, पुरषोत्तम चढ़ार, सावित्री , हेमलता रजक, रेखा मरावी आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page