मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश
बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे शासकीय सेवक

मण्डला। अपर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही अवकाश पर जाएंगे। उन्होंने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व के कारण जो अधिकारी और कर्मचारी अवकाश लेकर जिले से बाहर गए हैं वे सभी वापस आने के पश्चात क्वारेंटाईन रहते हुए जिला चिकित्सालय में उपस्थित होकर अपनी जांच कराएंगे तथा जांच में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं पाए जाने के पश्चात ही कार्यालय में उपस्थित होंगे। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति के अवकाश पर जाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



