जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पेरेंट्स एसोसिएशन बनी हाई कोर्ट में इंटरवेंशन

जबलपुर दर्पण। स्कूल माफिया के खिलाफ चल रहे मामले को लेकर हाईकोर्ट में पेरेंट्स एसोसिएशन बनी थर्ड पार्टी मामला लगभग 10 माह से चल रहा है जबलपुर कलेक्टर द्वारा स्कूल माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की गई, नकली किताबें और यूनिफॉर्म को लेकर मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा मामले की सुनवाई कछुआ चाल चल रही थी, जो भी कार्रवाई होती उसमें प्रमुख रूप से बच्चे और पेरेंट्स प्रताड़ित हैं उन्हें कोई लाभ नजर आता नहीं दिख रहा था पेरेंट्स एसोसिएशन की पार्टी बनते ही लगातार सुनवाई होना शुरू हुई और 27 नवंबर को अगली सुनवाई तक पूरी जांच प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। पेरेंट्स एसोसिएशन के वकील सुरेंद्र वर्मा जी ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा षड्यंत्र के तहत मात्र कुछ ही दुकानों में यूनिफार्म व पुस्तक की विक्रय कराई जाती हैं जिसमें आईएसबीएन नंबर भी फर्जी होते हैं स्कूल और विक्रेता आपसी में साठगांठ कर स्कूल खुलने से कुछ दिन पहले ही पुस्तकों की लिस्ट जारी करते हैं और वह पुस्तक सिर्फ सुनिश्चित की गई दुकानों में विक्रय की जाती हैं जिससे उसकी कीमत मनचाही रखी जाती है यही हाल यूनिफॉर्म का भी है माननीय न्यायालय द्वारा संपूर्ण जांच और किताबों की जानकारी कोर्ट में जमा करने को कहा है, आज की सुनवाई में पेरेंट्स एसोसिएशन के संपूर्ण सदस्य एवं विभिन्न स्कूलों के पेरेंट्स सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता जी कहा कि दो दिन पहले हाई कोर्ट में मामले को टॉप ऑफ द लिस्ट रखा गया था जिस वजह से सैकड़ो की संख्या में पेरेंट्स सुबह 9:30 बजे से हाई कोर्ट पहुंच गए थे पर पता नहीं ऐसी कौन सी आपदा आई कि मामले को एक नंबर से हटाकर 53 नंबर में शिफ्ट किया गया और जो सुनवाई सुबह 10:30 बजे होने वाली थी वह शाम को 4:00 बजे हुई जिससे पेरेंट्स अपने-अपने कार्य में निकल गए और सुनवाई के दौरान गिनती के लोग रह गए हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान विजडम स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद जैन मनीष शर्मा विकास पॉल अमित पलिया प्रतिष्ठा रैकवार नीलम मिश्रा धर्मेंद्र अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page