मीडिया हाउस में शोक सभा आयोजित, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


- दोपहर के बाद हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में स्थित मीडिया हाउस में कल सोमवार को शोक सभा का आयोजन रखा गया, जिसमें जिले के कई पत्रकार शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी गई है। कल सोमवार को लगभग दोपहर 1:00 बजे मीडिया हाउस डिंडोरी में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमे जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय जहीर अंसारी जबलपुर एक्सप्रेस,स्वर्गीय हरीश चौबे हरिभूमि न्यूज व स्वर्गीय गोपाल अवस्थी दैनिकभास्कर तथा स्वर्गीय अजित वर्मा जयलोक ,स्वर्गीय बंटी खान राजएक्सप्रेस के आकस्मिक निधन हो गया था, सूचना के बाद जिले के पत्रकार भी स्तंभ रह गए,कल सोमवार को डिंडोरी जिले पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है,श्रद्धांजलि सभा के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहे।
- इन लोगों की रही मौजूदगी।
मीडिया हाउस में शोक सभा के दौरान जिले के संदीप मिश्रा , विजय तिवारी, आशीष श्रीवात्री, असगर सिद्दकी,सुरेंद्र सोनी, नीरज श्रीवास, अभिमन्यु सिंह,दीपक ताम्रकार,दीपू ठाकुर, राकेश मिश्रा, रवींद्र वेलिया, नीलमणि अहिरवार, सुनील ठाकुर,विजय राठौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला महामंत्री डिम्पल दीक्षित, सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी पत्रकारों ने पत्रकारों के दुखद निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को ईश्वर इस दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति करें।



