नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधिकारियों के साथ कोविड- 19 समीक्षा बैठक सम्पन्न आगामी त्यौहारों पर सतर्कता से कार्य करने के दिये निर्देश

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राज्य शासन के गृह विभाग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप नोवल कोरोना वायरस कोविड- 19 को फैलने से रोकने के संबंध में दिशा- निर्देश से अवगत कराया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, सभी एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
         बैठक में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने सीएमएचओ डॉ. पीसी आनंद से कोरोना सैंपलिंग की जानकारी ली और इसकी संख्या में इजाफा करने के निर्देश दिये। जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई एवं आईसीयू की जानकारी ली। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से सीएचएमओ से जानकारी ली। प्रतिदिन होने वाले सेंपल की संख्या और फीवर क्लीनिक की वस्तुस्थिति को जाना। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित फीवर क्लीनिकों में सेंपल लिये जा रहे हैं, यह कार्य सुचारू रूप से जारी रहे। कोरोना पॉजिटिव केस आने पर कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया जाये। राजस्व एवं पुलिस अधिकारी यहां मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करें। इसके अलावा उन्होंने आगामी त्यौहारों में कोविड संक्रमण के बचाव के लिए की जाने वाली तैयारी के लिए अधिकारियों से सुझाव भी जाने। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि नवरात्रि पर्व पर आयोजकों से आग्रह किया गया है कि आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क वितरित करायें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके अलावा पंडालों में कोरोना जागरूकता के संबंध में फ्लैक्स, बैनर भी लगवायें। चल समारोह एवं अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे। दर्शन के दौरान भीड़ न लगे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। आयोजकों की यह जिम्मेदारी होगी कि इन सबका विशेष रूप से पालन करवाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page