जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भव्य और दिव्य रामकथा का आयोजन बरेला में 3 दिसम्बर से

जबलपुर दर्पण। भागवत उपासक पंडित द्वारका प्रसाद शास्त्री जी की स्मृति में और परहंस दादा ठनठन पाल महराज की समाधी स्थल पर 3 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक एक भव्य और दिव्य रामकथा का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण परमपूज्य गुरुदेव स्वामी गिरीशानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से रामकथा का आयोजन होगा।

3 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे भैरव बाबा मंदिर बरेला से 501 कलश के साथ कथावाचक स्वामी गिरीशानंद जी सरस्वती बघी में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पधारेंगे। इस दौरान कीर्तन मंडल, सजीव झांकी, और श्याम बैंड का सुंदर आयोजन होगा। नगर में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण और स्वागत की व्यवस्था की जाएगी।

रामकथा के इस आयोजन में देश के महान संत महात्मा भी पधारेंगे और भक्तों को आशीर्वाद देंगे। इस कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर समिति संरक्षक, पनागर विधायक सुशील तिवारी, अध्यक्ष राजेश सोनी, महासचिव अरविंद तिवारी, तथा आयोजक नवेरिया परिवार के अवधेश नवेरिया, स्मिता नवेरिया, रमेश नवेरिया, दिनेश नवेरिया, उमेश नवेरिया, अखिलेश नवेरिया और प्रतीक दुबे ने समस्त भक्तजनों से अपील की है कि वे इस धार्मिक अवसर का लाभ उठाने के लिए रामकथा में सम्मिलित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page