अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गढा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन गांजा तस्कर आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा,नगद रूपये के साथ दो मोटर सायकिल जप्त

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। क्राईम ब्रांच एवं गढा थाना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस टीम को 8 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में सफलता प्राप्त हुई है। यह है मामला थाना प्रभारी गढा राकेश तिवारी ने जानकारी दी कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति दो मोटर सायकिल मे सवार होकर मादक पदार्थ गांजा लिये हुये मदनमहल पहाड़ी स्थित गैस गोदाम के आगे खडे हैं। सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी जहॉ दो मोटर सायकिल पर सवार 3 व्यक्ति दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया,नाम पूछने पर मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एमडब्ल्यू 4701 में सवार 2 व्यक्तियों ने अपने नाम टीकाराम पटेल,मोह. मझर,दूसरी मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एम 5590 मे सवार व्यक्ति ने अपना नाम मोह.कदीर बताया जिनके पास से एक ओप्पेा मोबाईल एक सैमसंग मोबाईल तथा एक सफेद रंग की बोरी के अंदर 4 पॉलीथीन मे गांजा रखे मिले जो तौल करने पर 3 किलो 900 ग्राम गांजा एवं नगद 23 हजार 500 रूपये साथ ही दोनो वाहन जप्त करते हुए एनडीपीएस.एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया है। इस सम्बंध में पूछताछ जारी है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page