फर्जी लोन के मास्टरमाइंड जीजा साले गोहलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। श्रीमती लता सिंह ने को गोहलपुर थाने में लिखित शिकायत दी उसे श्रीराम फायनेंस के कर्मचारी ने आकर बताया कि आपकी सुजुकी एक्सिस गाडी क्र एमपी 20 एस एक्स 9497 की किश्त जमा नहीं की गयी है। एवं हीरो पिन कार्प कम्पनी की ओर से एक नोटिस भेजा गया, जिसमें मेरे नाम पर हीरो स्प्लेैण्डर मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एनटी 4089 पर 68 हजार 930 रूपये फायनेंस होना एवं प्रतिमाह 2806 रूपये की किश्त न भरने पर कुल 78 हजार 195 रूपये बकाया होना लेख था, उसके द्वारा सुजकी एक्सिस वाहन एवं हीरो स्पलैण्डर मोटर सायकिल किसी भी फायनेंस कम्पनी से फायनेंस कराकर नहीं खरीदे गये है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके दस्तावेजों का दुरूपयोग कर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधडी करके उसके नाम पर फायंनेस करवाई है। एक्सिस वाहन एवं मोटर सायकिल खरीदकर उसके साथ धोखाधडी की है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गोहलपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे के द्वारा टीम गठित कर लगायी गयी। पूछताछ में लता सिंह ने बताया कि उसने अपने आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की फोटाकॉपी कोतवाली निवासी मोह. नईम को होमलोन फाईनेश के लिये दिये थे मोह.नईम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने साले मोह. ईकबाल उर्फ्र जॉनी के साथ मिलकर लोगों से उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड प्राप्त कर फायनेंस कम्पनी के एजेण्ट व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन को फायनेंस करना बताया दोनों की निशादेही पर धोखाधड़ी कर फायनेंस करायी हुई एक्सिस एवं हीरो स्प्लैण्डर प्लस मोटर सायकिल को जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।



