मध्य प्रदेश
विवेक चौबे भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित
मण्डला। भाजपा नगर मंडल मण्डला ने जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी को अवगत कराया कि भाजपा कार्यकर्ता श्री विवेक चौबे द्वारा सोशल मीडिया में की जा रही पोस्ट से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने उनकी पोस्टों को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है, साथ ही इनके द्वारा पूर्व में भी इसी तरह की अनुशासन हीनता सम्बन्धी शिकायते प्राप्त होती रही है इसलिए उन्होंने इसकी सूचना प्रदेश भाजपा कार्यालय को भेजते हुए विवेक चौबे को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया है।



