नेहरू युवा केंद्र कटनी द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक/युवा सममेलन कार्यक्रम का आयोजन

कटनी। नेहरू युवा केन्द्र कटनी द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक/यूवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रेलवे मनोरंजन गृह एन के जे कटनी में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलान से किया गया । कार्यक्रम में जिले भर से आए युवा मण्डल एवं महिला मण्डल के सदस्यों द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुियां दी गई। एकल नृत्य में आरती काले प्रथम , द्वितीय स्थान पर स्नेहा ठाकुर रहीं । सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति में आदिवासी समूह नृत्य बड़वारा प्रथम स्थान पर एवं द्वितीय स्थान पर आकांक्षा समूह को मिला । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवम् विशिष्ट अतिथि डिप्टी कलेक्टर संगमित्रा गौतम, जिला युवा समन्वयक सुधीर सिंह , नवांतुक जिला युवा समन्वयक कीर्तिका कुहार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बधन में कहा कि नेहरू युवा केन्द्र गांव में चुप्पी प्रतिभाओं को अवसर से कर उन्हें एक मंच प्रदान करता है तथा उन्हें रचनातमकता कार्यक्रमों से राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ता है । कार्यक्रम का सफल संचालन आर्यंश युवा मण्डल के अध्यक्ष दीपक श्रीवस्तव ने किया । क्रियाक्रम को सफल बनाने में पूर्व एन वाई सी नील शर्मा एन वाई सी सतीश कुमार, कृष्णा परौहा , धीरेन्द्र द्विवेदी , निकिता नामदेव , हेमंत सेन , विकास यादव , मोनू चौधरी, मुकेश तिवारी, श्रीकान्त दुबे , पंकज नामदेव, विकास गौतम, शिवानी सोनी, मनोज चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी आंगतुक अतिथियों का एवम् जिले भर से आए युवा मण्डल महिला के सदस्यों के प्रति नेहरू युवा केंद् सदस्यों के प्रति नेहरू युवा केंद्र के लेख राजकुमार अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया ।



