जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए मजदूरों का हिंदू उत्सव समिति और रेल प्रशासन द्वारा किया गया स्वागत


जबलपुर।कोरोनावायरस की वैश्विक महामारी के चलते सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की थी। उस दौरान जनधन खातों वाले सभी श्रमिकों के खाते में कुछ पैसे भी डाले थे। उनके लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था। लेकिन इसके बावजूद जैसे-जैसे लाकडाउन बढता गया। मजदूरों की समस्याएं बढ़ती चली गई क्योंकि सरकार की घोषणाओं से इतर वास्तविकता यह भी सामने आई थी कि मजदूर बेरोजगार बेहाल और भूख से परेशान हैं अपने घर जाने के लिए आतुर हैं। मजदूरों की तकलीफों का बयान जब मीडिया में प्रसारित हुआ प्रचारित हुआ तब सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के लिए एक व्यापक रणनीति लेकर सामने आई। मजदूरों को उनके गंतव्य तक हर संभव माध्यम के द्वारा पहुंचाया जा रहा है जहां एक और बसें चल रही हैं रेल सेवाएं जारी है। वहीं बहुत से मजदूर भाई ऐसे भी हैं जिन्हें इन सुविधाओं का ज्ञान नहीं है। वे अपने अपने साधनों से, पैदल अथवा साइकिल से ही अपने गंतव्य की ओर चल पड़े हैं लेकिन सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जबलपुर स्टेशन पर आई स्पेशल ट्रेन से उतरे श्रमिकों का स्वागत हिंदू उत्सव समिति द्वारा स्टेशन परिसर में किया गया साथ ही मजदूरों को मट्ठा इत्यादि का वितरण किया गया। हिंदू उत्सव समिति की तरफ से बोलते हुए समिति के संयोजक शरद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस गर्मी के मौसम में मजदूरों का स्वागत मठ एसे करने का निश्चय किया और आज सभी मजदूरों को मठ्ठे का वितरण किया गया। उनके साथ उनकी पूरी टीम भी रही जिसमें सह संयोजक राजेश दीक्षित,संजय गुप्ता, राकेश चक्रवर्ती,दीपक तिवारी और सदस्य मौजूद रहे। रेल प्रशासन द्वारा भी आए हुए मजदूरों की प्लेटफार्म पर स्क्रीनिंग की गई साथ ही जरूरतमंद मजदूरों को चप्पलों का वितरण किया गया इसके साथ ही सभी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस की समुचित व्यवस्था रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के माध्यम से की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page