खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिंदू उत्सव समिति द्वारा विगत 11 दिनों से लगातार किया जा रहा है खाद्यान्न वितरण

जबलपुर।आज लगातार ग्यारहवें दिन हिंदू उत्सव समिति संयोजक शरद अग्रवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन में प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की । मुंबई से आरा (बिहार) जा रही ट्रेन में भूख प्यास से बेहाल प्रवासी मजदूरों को उनकी सीट पर ही सत्तू,शक़्कर,गुड़, और बच्चों के लिए दूध,बिस्किट दिए गए ये सामग्री पाते हुए उनको जैसे मांगी मुराद मिल गई । सत्तू-शक़्कर को बहुत पसंद किया गया । रेलवे के स्पेशल मजिस्ट्रेट प्रकाश उइके ने भी सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्द्धन किया । हिंदू उत्सव समिति के सेवाकार्यों से प्रेरणा लेकर आज समिति के साथ जायन्ट्स ग्रुप मदनमहल के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य किया और ज्वाला ज्योत वाहिनी अध्यक्ष एस एस चौहान भी अपने पौत्र सोम चौहान के जन्मदिवस पर सभी के लिए इलेक्ट्रॉल पाउडर के पैकेट वितरित किये । इस अवसर पर जनआक्रोश सचिव अखिलेश दीक्षित, सुधीर हरिदास,रुद्रप्रताप सिंह,चंदू शर्मा, राधेश्याम साहू,अक्षय गुप्ता, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page