उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

पत्रकारिता के गिरते मूल्यों को रोकना हम सब की जिम्मेदारी: संपादक संतोष गुप्ता

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर जिला प्रेस परिषद कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन।
वरिष्ठ पत्रकार स्व राजेन्द्र तिवारी को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि।

उमरिया।विश्व हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई के मौके पर उमरिया जिला प्रेस परिषद के तत्वाधान में पत्रकारिता में गिरते मूल्यों विषय पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया, वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान जारी लकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति के एक दिन पूर्व शनिवार को भारत सरकार की कोविड 19 प्रोटोकाल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी एवं अपने विचार व्यक्त किये आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र बगड़िया संपादक दैनिक खबर उमरिया मेंहदी हसन,संपादक जन दुनिया संतोष गुप्ता,संपादक बाँधवभूमि राजेश शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार रतन खंडेलवाल परिषद के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी,संजय तिवारी,राजेन्द्र मिश्रा,दिव्यप्रकाश गौतम,अंजनी राय उपस्थित रहे,गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार संतोष गुप्ता ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता देश के आजादी के संघर्ष के साथ आजाद भारत के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई है,पत्रकारिता में गिरते मूल्यों को सहेजना हम सब पत्रकारों की जिम्मेदारी है।संपादक मेंहदी हसन ने युवा पत्रकारों को तथ्यों के साथ समाचार प्रकाशन की सलाह दी,वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे आ रहे नैतिक मूल्यों के पतन का असर पत्रकारिता में दिखाई दे रहा है जो उचित नही पत्रकारों को सावधानी और निष्ठा के साथ पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए,वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र बगड़िया ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस हमे पत्रकारिता के इतिहास में दर्ज उच्च कोटि के मानदंडों को स्थापित करने एवं बनाये रखने की सीख देता है हमे उन मापदंडों का अनुसरण कर आगे बढ़ना चाहिए।आयोजन को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता में नैतिक मूल्यों का समावेश आवश्यक है समाज और सरकार को सही तथ्यात्मक जानकारी मिले जिससे देश के निर्माण में पत्रकार अपना सार्थक योगदान दे सकें।आयोजन के समाप्ति के मौके पर सभी पत्रकारों ने कोरोना संक्रमण से मौत का शिकार हुए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार नई दुनिया के संपादक राजेन्द्र तिवारी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page