मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

खस्ताहाल मार्गों की नहीं हो रही मरम्मत कार्य

मंडला। संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित मंडला जिले में सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो गई है। लगभग सभी योजनाओं के अंतर्गत निर्मित सड़कों ने घटिया निर्माण की वजह से दम तोड़ दिया है। मरम्मत व नवनिर्माण का काम भी लगभग सभी मार्गों में तेजी के साथ नही किया जा रहा है जिसकी वजह से राहगीर परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी इस समय जबलपुर मंडला मार्ग पर राहगीरों को हो रही है। कई वर्षों से इस मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे कब पूरा किया जाएगा यह कुछ कहा नहीं जा सकता है। शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही की वजह से मार्ग का निर्माण कार्य लटका हुआ है। कई बार नागरिकों द्वारा इस मार्ग को पूरा किए जाने की मांग की जा रही है। आंदोलन भी किए जा चुके हैं इसके बाद भी किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। लगभग सभी जवाबदार लापरवाही का परिचय दे रहे हैं। जहां जहां मार्ग का निर्माण कार्य किया गया है वहां वहां सड़के खराब होने लगी हैं। डामलीकरण भी दम तोडऩे लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर-मण्डला के मार्ग को पूर्ण कराने के लिए नेता सही प्रयास क्यों नहीे कर रहे हैं ? यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बात को लेकर जनापेक्षा है शासन प्रशासन के साथ नेता भी इस मार्ग को पूर्ण कराने में शीघ्र ध्यान दें। इस समय मण्डला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा से डिठौरी तक का प्रधानमंत्री मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जवाबदार ध्यान दें ऐसी जन अपेक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page