मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कब सुलझाएगी परसवाड़ा की समस्या सरकार

मण्डला। यूं तो सम्पूर्ण मण्डला जिले में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। समस्याओं का निराकरण पता नहीं क्यों शासन.प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से नागरिकों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। समस्याओं से इस समय मण्डला जिले की तहसील नैनपुर की ग्राम पंचायत परसवाड़ा के नागरिक बेहद परेशान है। यहां पर पानी की समस्या बनी हुई है। सभी जल स्त्रोतों, सार्वजनिक कूप की साफ-सफाई व मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्राम परसवाड़ा में नल जल योजना स्वीकृत नहीं की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत नये आवास स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन की यहां पर हवा निकल गई है। खुले में शौच मुक्ति की परिणामकारी कार्यवाही हकीकत की धरातल में नहीं की जा रही है। वर्ष 2017-18 व 2019 की ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव अनुसार परिणामकारी कार्यवाही निराकरण की पूरी कर ग्राम सभा को अवगत नहीं कराया जा रहा है। जिला स्तरीय जन सुनवाई, सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। रोजगार मूलक कार्य युद्ध स्तर पर शुरू नहीं किये जा रहे हैं। तालाबों का गहरीकरण व नये तालाबों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सभी सरकारी भवनों की दुर्दशा ठीक नहीं की जा रही है। रिलायंस फाऊंडेशन के कार्य शुरू नहीं किये जा रहे हैं। इसके अलावा तमाम तरह की समस्याएं हैं जिनका निराकरण शासन प्रशासन द्वारा कब किया जायेगा यह जांच का विषय हो गया है। सभी जवाबदार समस्याओं का निराकरण परिणामकारी ढंग से करावें ऐसी जनापेक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page