जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

डॉ नीलेश पांडे सच में कोरोनावारियर है: डॉ संजय तिवारी।

हितकारिणी महिला महाविद्यालय की छात्राएं आर्थिक रूप से हुई आत्मनिर्भर।

जबलपुर। कोविद -19 के संकट भरे घड़ी में हितकारिणी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने प्राचार्य डॉ नीलेश पांडे की प्रेरणा से मास्क और टोपियां बनाने का काम शुरू किया। लोगों में इस कॉलेज की छात्राओं द्वारा बनाए गए मास्क और टोपियां काफी लोकप्रिय हुई और उन्होंने लाखों रुपए का लाभ अर्जित कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए। जिसके चलते डॉ नीलेश पांडेय का सम्मान किया गया। हितकारिणी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलेश पांडेय को छात्राओं को कोविड 19 महामारी के समय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ पांडे के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की छात्राओं ने मास्क के निर्माण का कार्य शुरू कर लाखों रुपए लाभ के रूप में अर्जित किए। साथ ही मास्क के साथ-साथ टोपी का भी निर्माण छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। जो कि नगर में काफी प्रचलित हो रहे हैं, उनके द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण प्रयास से जहां छात्राएं स्वयं आत्मनिर्भर हुई हैं वहीं दूसरी छात्राओं को भी उनके कार्यों से प्रेरणा मिल रही है। वह भी आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं। आज नवयुग महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर संजय तिवारी द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डॉ। संजय तिवारी जी ने इस अवसर पर कहा कि वास्तव में डॉ नीलेश पांडेय कोरोना वारियर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page