जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा द्वारा किया गया कमलनाथ का पुतला दहन।

आयात शुल्क में कटौती कर व्यक्तिगत लाभ लेने का विरोध


जबलपुर। भ्रष्टाचार जब व्यवस्था में व्यवस्थित हो जाता है आचरण में शिष्टाचार के रूप में समाविष्ट हो जाता है। तब परिस्थितियां बहुत ही घातक और दुखदाई होती हैं। इन नुकसानदायक परिस्थितियों का व्यक्तिगत रुप से लाभ लेने वाले अक्सर देश में बैठे होते है परंतु वास्तविक लाभ विदेशियों को होता है। वहीं विदेशी आगे चलकर देश के ऊपर खतरा बनते हैं।
चीन के माल के आयात शुल्क में भारी कटौती करते हुए गांधी परिवार को आर्थिक लाभ पहुँचाने वाले पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने देश के साथ गद्दारी की है इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जबलपुर महानगर के सभी 16 मंडलों में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया भाजपा द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर विधायक अशोक रोहाणी पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्दृजीत सिंह बब्बू सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेते हुए कमलनाथ के द्वारा देश के खिलाफ की गई आर्थिक साजिश के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जनता को कमलनाथ एवं गांधी परिवार का चीन प्रेम बताया।

भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार मैं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहे श्री कमलनाथ ने गांधी परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए देश के साथ गद्दारी की और चीन से आने वाले सामान के आयात शुल्क में भारी कटौती की जिसका खामियाजा देश के लघु कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को हुआ और अर्थव्यवस्था चौपट हुई।

श्री ठाकुर ने कहा कि हमारे देश के गांव – गांव तक मिट्टी, लोहा, लकड़ी आदि पर आधारित लघु उद्योग कमलनाथ की इस घिनौनी हरकत के कारण तबाह हो गए और हमारे कुशल कारीगर जो अपने घरों में रहकर बर्तन खिलौने धोने पत्थर कृषि उपकरण घड़ियों के डायल और अगरबत्ती बनाने आदि का काम करते थे वे अचानक बेरोजगार हो गए, दुर्भाग्य से गांधी खानदान की सेवा करने वाले इन पूर्व मंत्री को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जो कि प्रदेश के लिए कलंक साबित हुआ इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने तय किया कि कमलनाथ के विरुद्ध प्रदेश स्तर पर व्यापक अभियान चलाकर जनता को उनकी करनी बताई जाएगी और इसी कड़ी में आज कमलनाथ का पुतला जबलपुर महानगर के सभी 16 मंडलों में जलाया गया।

विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि आज चीन के बॉर्डर पर माहौल सही नहीं है और उसके बाद भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार सेना का मनोबल गिराने के देश के लिए बयानबाजी की जा रही है लेकिन चीन के हाथों बिकने की मजबूरी कांग्रेस की होगी सारे देश की नहीं है दुर्भाग्य से चीन से आर्थिक रिश्ते निर्माण करने का सूत्र धार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को मिला और आज में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

पूर्व मंत्री शरद जैन ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के विशेष परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने देश के साथ गद्दारी की है।

पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने कहा कौंग्रेस और उसके नेता भारत के लोगो और सेना का मनोबल गिराने का कितना भी प्रयास करे वह सफल नही होंगे।

पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू ने कहा समय बदल चका है कॉंग्रेस नेता समझना चाहे या ना चाहे पर जनता उन्हे समझ चुकी है।

भाजपा द्वारा नर्मदा, रानी दुर्गावती, गिरिराज किशोर, महाराणा प्रताप, दीनदयाल, विवेकानंद, कुशाभाऊ ठाकरे, चंद्रशेखर आजाद, मुखर्जी, तिलक, सुभाषचंद्र बोस, अब्दुल हमीद, शिवाजी, भगत सिंह, वीर सावरकर एवं अटल बिहारी बाजपेई मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, सुरेंद्र सैनी, शिवशंकर पाठक, राहुल साहू, पिंटू पटेल, टिकेंद्र यादव, अमर पटेल, अतुल जैन, पंकज मिश्रा, संतोष जयसवाल, सुभाष शुक्ला, शब्बीर अंसारी, दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, आशीष राव के साथ जिला पदाधिकारी एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page