Uncategorisedजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

टोटल लॉक डाउन के दौरान पुतला दहन की अनुमति पर प्रश्नचिन्ह?

धारा 144 का उल्लंघन कर भाजपा ने किया पुतला दहन: कॉन्ग्रेस।



जबलपुर। प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और उपचुनाव के अखाड़े में हर दावेदार ताल ठोक कर सामने खड़ा हुआ है। एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ एक बार फिर शुरू हो गई है। टोटल लॉकडाउन 28 जून रविवार को घोषित था और इसका पालन किया भी गया लेकिन जनता द्वारा। राजनीति के धुरंधरों ने इस दौरान भी अपनी सशक्त उपस्थिति पूरे दमखम के साथ सामाजिक दूरी का ख्याल ना रखते हुए दर्ज की। लोग यह सोचने में मजबूर हो गए यह लॉक डाउन क्या केवल आम जनता के लिए था? क्या राजनेताओं को कोरोना जैसी बीमारी नहीं हो सकती? लाकडाउन के दौरान कलेक्टर के आदेश एवं अन्य नियमों के विरुद्ध जाकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतले का दहन किया गया। इस तरह का आरोप लगाते हुए, इस विषय में कांग्रेस पार्टी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग ने जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को शिकायती पत्र सौंपा है। धारा 144 की धारा का उल्लंघन करते हुए यह कार्य किया गया और इस विषय में भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार नेता और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने चाहिए।
इस विषय में कांग्रेस जिला शहर कमेटी विधि एवं मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष अधिवक्ता ब्रजेश दुबे ने कहा कि राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तंखा ने भारतीय जनता पार्टी को इस बात के लिए पहले ही चेताया था कि यदि कमलनाथ की छवि धूमिल करने का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। परंतु इसके बावजूद ऐसा किया गया अतः सभी जिम्मेदारों के विरुद्ध धारा 188 और अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कांग्रेस के विधि विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र ज्योतिषी, शहर अध्यक्ष ब्रजेश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष बब्बू यादव, संभागीय समन्वयक प्रशांत मिश्रा, महिला विंग अध्यक्ष मीनाक्षी स्वामी, प्रदेश पदाधिकारी अर्पित तिवारी, विनोद सिसोदिया, जितेंद्र सिंह, तरुण रोहतास, के साथ शहर पदाधिकारी काजी जियाउद्दीन, गोविंद अहिरवार, संतोष अय्यर, निजामुद्दीन, राजू बर्मन, प्रशांत नायक,गज्जू श्रीवास्तव, आकाश तिवारी दुर्गा सिंह सभी उपस्थित रहे। मीडिया से बात करतेे हो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया इस बात की जांच की जाएगी कि किन जगहों पर बिना अनुमति के प्रर्दशन हुए हैं। इस विषय मेंंं कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page