पालागोंदी पंहुची प्रबुद्ध तथागत फांउन्डेशन की टीम ने वितरित किया खाद्यान

डॉ रमेश सेवलानी ने बांटी प्रतिरोधक क्षमता की दवा
बालाघाट। प्रबुद्ध तथागत फाउन्डेशन बोरी लालबर्रा की टीम ने आज 01 जुलाई को जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर परसवाडा विकासख्ांड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पचांयत चालिसबोडी की दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित गांव पालागोंदी पहुचकर सचिव महेंद्र मेश्राम सहयोगी रफी असांरी, बच्चुमल वाधवानी,अन्नपूर्णा तिवारी, डॉ रमेश सेवलानी के द्वारा गांव के प्रधान धनलाल उईके एवं वनरक्षक शमीउद्दीन की उपस्थिति में दो किलो आलू, दो किलो प्याज, दो किलो आटा, एक किलो दाल, एक लीटर तेल, नमक, मिर्च और मसाला की 65 कीट वितरित की गई। जबकि डॉ रमेश सेवलानी ने उपस्थित सभी वनवासियो की स्कैनिंग कर उन्हे हर्बल टूथपेस्ट, प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली गिलोय घनवटी, साबुन एवं बुखार, चर्मरोग कर दवा का वितरण किया। बच्चुमल वाधवानी के द्वारा उपस्थित सभी को ब्रेड पैकेट वितरित की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से पहुंचे पत्रकार राहुल टेंभरे, संजय अजीत सहित पालांगोदी, माटे, चालिसबोडी के ग्रामीणो को भी सहयोग मिला। प्रबुद्ध तथागत फांउन्डेशन की टीम के द्वारा इस कारोनो महामारी के दौरान लगतार आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रो में रह रहे निर्धन गरीब आदिवासियो को कमीश्नर मुकेश मेश्राम के निर्देशन में राहत सामाग्री की कीट और अन्य जरूरत की सामाग्रीयो की वितरण का सिलसिला जारी है।



