जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वरिष्ठ नागरिक समाज की अनमोल धरोहर है

जबलपुर दर्पण। वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है, क्योकि प्रत्येक व्यक्ति को इस अवस्था से गुजरना है, उनका सम्मान करना सभी का नैतिक दायित्व बनता है। ये बात क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव सिंह ने प्रकट की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 113 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव सिंह, मुख्य प्रबंधक अविनाश कुमार, शाखा प्रबंधक प्रशांत लक्ष्मण कुंभारे, प्रबंधक आकाश जैन ने बिलहरी ब्रांच में दीप प्रज्ज्वलित कर सीनियर सिटीजन, पेंशनरों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया व उनके स्वास्थ्य के प्रति अपनी सद्भावना प्रकट कर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जिसमें 150 से ज्यादा वरिष्ठ जनों व ग्राहकों को चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। बैंक के सहयोगात्मक व्यवहार से प्रभावित होकर प्रो. रवीन्द्र मक्कड़ व अनिल शुक्ला ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार प्रदर्शन आकाश जैन,बैंक प्रबंधक द्वारा किया गया। इस समारोह में अधिक संख्या में सीनियर सिटीजन उपस्थित रहे। बिलहरी ब्रांच के समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page