जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज
कलेक्ट्रेट परिसर में लगा है कचरे का ढेर।

क्या कलेक्ट्रेट की सफाई व्यवस्था निलंबित हो गई है?
जबलपुर – कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। कोरोना काल की इस वैश्विक महामारी में सफाई व्यवस्था की अनदेखी यहां आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। लोक सेवा केंद्र के आसपास कचरे का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा परिसर में अन्य जगहों पर भी कचरे का ढेर लगा हुआ ऐसा प्रतीत होता है कि झाड़ू लगाने वालों ने कचरा इकट्ठा करके एक ही जगह रख दिया है और उसे उठाना भूल गए।



