आज के मंत्रिमंडल विस्तार में महाकौशल की उपेक्षा की गई: तरुण भनोट

कांग्रेस विधायक दल ने की कलेक्टर से मुलाकात।
जबलपुर-जिस प्रकार से भाजपा की सरकार के कार्यकाल में शासन-प्रशासन कार्य कर रहा है। उसे लेकर एक रोष का वातावरण जनता में व्याप्त हो रहा है। इसी रोष को आवाज देते हुए, आक्रोशित लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए। कांग्रेस विधायक दल ने जिलाधीश महोदय से मुलाकात की और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया।
वर्तमान में जिस प्रकार कोरोना कॉल में रेड क्रॉस सोसाइटी को मिलने वाले दान के द्रव्य और सामग्री का राजनीतिक दृष्टिकोण और अपने हितों को ध्यान में रखकर वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस कारगुजारी से स्थानीय पार्षदों और लोगों में रोष बढ़ रहा है। कहा यह भी गया है कि स्थानीय कांग्रेस पार्षदों के सुझावों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसी तमाम बातों को लेकर पूर्व वित्त मंत्री तरुण भानोट, पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, पार्षद और नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजेश सोनकर, कविता यादव, गुड्डू नबी, गुलाम हुसैन, समेत अनेक लोगों ने एक साथ मिलकर जिलाधीश महोदय से मुलाकात की और जिला प्रशासन को अपनी चिंताओं के विषय में बताया। साथ ही यह भी बताया कि विगत दिनों जिस प्रकार रविवार के लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका गया वह भी उचित नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलते हुए पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और तरुण भनोट ने बताया कि यह मंत्रिमंडल का विस्तार अपनी तरह का अनोखा है क्योंकि जितने भी लोगों को मंत्री बनाया गया है उनमें से बहुत से लोग ना तो विधायक हैं और ना ही किसी विधानसभा के सदस्य। साफ
समझ में आ रहा है कि उन्हें पारितोषिक दिया जा रहा है।



