जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

पुलिस की गिरफ्त में आया मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी


6 किलो 500 ग्राम गांजा एवं मोटर सायकिल जप्त

   जबलपुर - मादक पदार्थों का सेवन मानवता की जड़े खोखला करता जाता है और मनुष्य इनके ही जाल में उलझ कर रह जाता है। परंतु फिर भी बहुत से लोग ऐसे हैं जैसे मादक पदार्थ के धंधे को अपनी जीविका का साधन बना लेते हैं और दूसरों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे ही लोगों के विरुद्ध पुलिस में सराहनीय कार्य करते हुए। एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) अगम जैन (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) डाॅ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोपाल प्रसाद खाण्डेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों को सूचना संकलित कर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरोपियेा को चिन्हित कर कार्यवाही किये जाने हेतु लगाया गया था।
               थाना पाटन अंतर्गत दिनांक 04-07-2020 को क्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि अभिनंदन पिता रामजी पटैल अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 19 एम डब्ल्यु 3025 एच एफ डीलक्स से एक सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर जबलपुर से ग्राम जरोंद बेचने के लिये ला रहा है। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल   योजनाबद्ध तरीके से थाना पाटन एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, गाढ़ाघाट तिराहा के पास मुखबिर द्वारा बताये नम्बर की मोटर सायकिल में एक सफेद रंग का थैला लिये नुनसर पाटन में पुलिया के पास एक व्यक्ति आता दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम अभिनंदन पटैल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जरोंद थाना पाटन  बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर  मोटर सायकल क्रमांक एमपी 19 एम डब्ल्यु 3025 के हेंडल में टंगे सफेद रंग के थैले में   मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जिसे तौल करने पर 6 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 80 हजार रूपये का होना पाया गया, गांजा एव मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध  धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त मादक पदार्थ गांजा कहां से एवं कैसे प्राप्त किया  के संबंध में पूछताछ जारी है। आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी पाटन श्री शिवराज सिंह, उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम,, पीएसआई प्रदीप तोमर, सहायक उप निरीक्षक टीकारम प्रजापति,, आरक्षक दीपचंद, महेश यादव, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, आरक्षक नितिन मिश्रा, बलजीत , बलराम पाण्डे, अमित दुबे, शैलेन्द्र कौरव, सत्यसेन की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page