मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार को रोकने हेतु गोंडवाना महासभा संघ द्वारा किया घेराव

मण्डला। कोयतोड़ गोंडवाना महासभा एवं गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ के नेतृत्व में बम्हनी थाने की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही को लेकर 04 07.2020 को बम्हनी बंजर थाने का घेराव किया गया । कोयतोड़ गोंडवाना महासभा के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम ने बताया कि मण्डला जिला आदिवासी बाहुल्य जिला हैं । आदिवासी सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा जिले के ग्रामीण अंचलों में शांति पूर्वक निवास करते हैं । अभी हाल ही के दिनों में देखा गया है कि जिले में आदिवासी समाज के व्यक्तियों पर अनेक घटनाएं कारित हो चुकी हैं । पुलिस में रिपोर्ट करने पर उल्टा प्रताड़ित को ही आरोपी बना दिया जाता है तथा मुख्य आरोपियों को संरक्षण प्रदान किया जाता है । जिले में इस प्रकार की स्थिति शांति व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह तो अंकित करती ही है । साथ ही साथ पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है । 20.06.2020 को सायंकाल ग्राम प्रेमपुर में निवासरत आदिवासी परिवार एवं गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राधेलाल नरेटी की धर्मपत्नि श्रीमति सुमंत्री नरेटी एवं बच्चों के साथ पड़ोस में रहने वाले सिंगौर परिवार के द्वारा मारपीट कर सांघातिक चोप पहुंचाई गई । थाना-बम्हनी बंजर में रिपोर्ट करने के दौरान थाना प्रभारी द्वारा समझौता करने हेतु दबाव बनाया गया एवं बाद में एक ही व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति की गई । आदिवासी समाज इस घटना की घोर निंदा करता है । आदिवासी समाज के द्वारा प्रशासन को चेतावनी देते हुए थाने का घेराव किया गया एवं राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर महोदया के प्रतिनिधि एस.डी.ओ.पी.नैनपुर तथा तहसीलदार मण्डला को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि जिले में आदिवासियों पर हो रहे उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जावें तथा घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर आदिवासी समाज को सुरक्षा प्रदान की जावें । पूर्व में थाना प्रभारी श्री सोनी द्वारा पुलिस प्राथमिकी से छेड़छाड़ के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावे । थाने घेराव के समय गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री तिरु.विनोद सिंह वट्टी, कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की ब्लॉक अध्यक्ष तिरुमाय रामेश्वरी सिरश्याम, तिरु.आर एल.वरकड़े, अनूप कुमार कुर्वेती, अतुल मर्सकोले, इन्द्रजीत भण्डारी, कमलेश तेकाम, हरेन्द्र मसराम, राजेन्द्र धुर्वे, संदीप तेकाम, दुर्गेश उइके, तिरुमाय सुमंत्री नरेटी, व सक्रिय सामाजिक महिला प्रकोष्ठ सहित तमाम कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page