मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

प्रवासी मजदूरों के लिए घोषित राशि शीघ्र दे राज्य सरकारःपट्टा

मण्डला। जिले के हजारों मजदूर जो लोकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे थे उनमें से अधिकतर अपने गांव वापस आ चुके हैं। कुछ रोजगार में लगे हैं तो कुछ को अब भी रोजगार नहीं मिला है। इन मजदूरों की घर वापसी के समय वर्तमान प्रदेश सरकार ने इन्हें एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी लेकिन मजदूरों को यह आर्थिक सहायता अब तक नही मिली है जिससे प्रवासी मजदूर सरकार से नाराज हैं। सरकार को इसका त्वरित संज्ञान लेकर प्रवासी मजदूरों के लिए घोषित राशि उन्हें तत्काल प्रदाय करनी चाहिए। यह मांग की है बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने जो वर्तमान में अपने क्षेत्र के ग्रामों में जाकर प्रवासी मजदूरों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। रविवार को विधायक श्री पट्टा घुघरी विकासखण्ड के ग्राम पांडकला, सैलवारा, पिपरिया खुर्द व गरैया पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रवासी मजदूरों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा की। इस दौरान विधायक ने ग्राम पांडकला व सैलवारा में मुख्यमंत्री मदद योजना के बर्तनों का भी वितरण किया। साथ ही ग्राम के नागरिकों की समस्याओं को भी सुना। इसके पश्चात ग्राम पिपरियाखुर्द में पहुंचकर ग्राम के विकास कार्यों का अवलोकन किया और अधूरे कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने अधूरे पुलिया निर्माण और शवदाह स्थल को लेकर ग्राम रोजगार सहायक व पंचायत समन्वयक की शिकायत की जिसे लेकर विधायक ने सीईओ जनपद घुघरी को इन कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। विधायक निधि से स्वीकृत रंगमंच का भूमिपूजन विधायक के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुशराम, इकबाल खान, अशोक अहिरवार, राजेन्द्र झारिया, परदेशी मरकाम, प्यारे मरावी, हीरा मरावी, ईश्वर, संतोष, अरविंद यादव, अमर परते, बीरसिंह यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page