जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

लाॅकडाऊन एवं अनलाॅक के दौरान जबलपुर में आएगा करोड़ों का निवेश।

345 करोड़ के निवेश से 1500 लोगों को रोजगार

जबलपुर। कोरोना काल में लाॅकडाऊन एवं अनलाॅक के समय, अनेकों व्यवसायियों ने विभिन्न तरह के औद्योगिक निवेश के प्रस्ताव स्थानीय एमपीआईडीसी जबलपुर को दिये गए। जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में लगभग 31 निवेशकों को लगभग 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन के आशय पत्र जारी किये गए अथवा भूमि आवंटित की गई। जबलपुर में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने एवं वर्तमान परिदृश्य को समझने आज जबलपुर चेम्बर के पदाधिकारियों एवं एमपीआईडीसी जबलपुर के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एमपीआईडीसी जबलपुर के प्रबंध संचालक सी. एस. धुर्वे ने बताया कि निवेशकों की रुचि के अनुसार 345 करोड़ रुपये का निवेश जबलपुर सम्भाग में प्रस्तावित है जिसमें लगभग 1500 व्यक्तियों को रोज़गार प्रदान किया जायेगा। एमपीआईडीसी ने निवेश आकर्षित करने सतत प्रक्रिया जारी रखी है जिसके तहत् हर स्तर पर निवेशकों को जबलपुर में औद्योगिक निवेश हेतु तैयार किया जा रहा है।

निवेश की संरचना विविध होना चाहिए – जबलपुर चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाँशु खरे ने बताया कि कोरोना काल की अवधि में जहाँ उद्योग-व्यापार जगत में मायूसी छाई है वहीं इतने निवेश के प्रस्ताव प्राप्त करना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि जबलपुर जिले के उमरिया-डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र में ही लगभग 102.83 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त निवेश खाद्य प्रसंस्करण, हर्बल उत्पाद, फेब्रीकेशन, फर्नीचर, पी वी सी व एच डी पी ई पाईप निर्माण, पेपर बैग क्षेत्रों में होगा। हिमाँशु खरे ने कहा कि निवेशकों को प्रदेश शासन द्वारा अनेकों सुविधाएं प्रदाय की जा रही हैं तथा विद्युत देयक में भी यथोचित रियायत निवेश को और आसान व प्रबल बनाएगी।

स्थानीय कच्चे माल से संबंधित उद्योग आंएगे – जबलपुर चेम्बर के चेयरमेन प्रेम दुबे ने बताया कि जबलपुर क्षेत्र भारत का केन्द्र होने से निवेश हेतु हर तरह से उपयुक्त है तथा यहां भी देखने में आ रहा है कि कच्चे माल की उपलब्धता के अनुसार ही यहां पर निवेश आ रहे हैं। उन्होंने निवेशकों से आव्हान किया कि आत्मनिर्भर भारत बनने हेतु हर प्रदेश व हर जिले की एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा हो रही है कि कौन से प्रदेश व जिला में अधिकतम औद्योगिक निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि जबलपुर चेम्बर आफ काॅमर्स एवं एमपीआईडीसी व जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हर स्तर पर जबलपुर में निवेश लाने प्रयासरत हैं ताकि जबलपुर भी आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page