जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं निजी महाविद्यालय।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के साथ।



जबलपुर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर ने आज महानगर के महाविद्यालयों और विद्यालयों के द्वारा छात्रों एवं अभिभावको के ऊपर फीसको लेकर बनाऐं जा रहें थे दबाव और अनावश्यक की जा रही फीस वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते पूरा देश लॉकडाउन जैसी परिस्थिति से पिछले 3 महीने से गुजर रहा है। और इस स्थिति में महाविद्यालय एवं विद्यालय प्रबंधनों के द्वारा छात्रों के ऊपर फीस जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। महानगर मंत्री सर्वम सिंह राठौर ने बताया कि विशेष रूप से महाविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र अपनी फीस छात्रवृत्ति के माध्यम से जमा करते है। किंतु अभी तक उनकी छात्रवृत्ति नहीं आई है जिसके कारण वे फीस जमा करने में असमर्थ है। और ऐसे में महाविद्यालयों के द्वारा छात्रों के ऊपर जो दबाव बनाया जा रहा है। वह अनावश्यक है जिसका विद्यार्थी परिषद विरोध करती है इसी प्रकार से महानगर के निजी विद्यालयों के द्वारा फीस वृद्धि कर छात्रों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा हैं जो की बिलकुल भी अनैतिक हैं। क्योंकि बहुत से गरीब छात्र ऐसी परिस्थिति में अपने घर की माली हालात को देखते हुए मानसिक दबाव में है।और उसके ऊपर से छात्रों को लगातार मैसेज करना और उनके ऊपर एक प्रकार से दबाव बनाना यह बहुत ही निंदनीय कार्य महाविद्यालय व विद्यालय प्रबंधन कर रहे है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की हैं महाविद्यालयीन छात्रों के परीक्षा फॉर्म जमा करें और उनकी छात्रवृत्ति आते ही उनसे शुल्क ले ना कि अभी। और जो छात्र फीस देनें में असमर्थ हैं उसकी फीस माफ की जावें। इसके बाद भी अगर जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं करते हैं तो विद्यार्थी परिषद इस हेतु उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महानगर संगठनमंत्री लोकेश साहू महानगर सहमंत्री माखन शर्मा, भावेश परिहार, शशांक शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, हर्ष गोस्वामी अमित उपाध्याय पवित्र जैन दिव्यम कटारे आशुतोष गोडबोले अर्पण जैन , आर्यन बेंटिया , सत्यम विश्वकर्मा ,राजा बर्मन , ऋषभ गोरिया शुभम दुबे शशांक,अभिषेक पांडे अंश अग्रवाल, ऐश्वर्य सुनकर आयुष आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page