गैंगस्टर विकास दुबे के लिए की गई फांसी की मांग।

राइन समाज विकास समिति ने सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर-यूपी पुलिस के 8 सिपाहियों के शहीद होने का गम पूरे देश में व्याप्त है और गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ लोगों में आक्रोश भी है। आज सुबह ही विकास दुबे को उज्जैन से पुलिस ने गिरफ्तार किया निश्चित ही आने वाले समय में वह अपने अंजाम तक पहुंचेगा लेकिन लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने विकास दुबे के लिए सख्त से सख्त फांसी की सजा की मांग की है। राइन समाज विकास समिति ने अपने संस्था के सदस्यों के साथ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को इस आशय का ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान राइन समाज विकास समिति के सदस्य मोहम्मद शफी भालू भाई, समिति के अध्यक्ष आयाज राइन सचिव अब्दुल वाहिद राइन, पी आर ओ अफसर राइन, के साथ हाजी अनवर, कल्ल सईद, मोहम्मद कलीम, आरिफ मुन्ना भाई, इकराम बाबा हाजी मकबूल मौजूद रहे।



