अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने की सार्थक लाइट एप डाउनलोड करने की अपील

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

नागरिक कोरोना लक्षण सर्दी, खाँसी, बुखार आदि की जानकारी दे सकते हैं एप पर, प्रशासन त्वरित रूप से करेगा आवश्यक कार्यवाही

आमजनों को निकट स्थित फीवर क्लीनिक, उपचार केंद्र, संग्रह केंद्र और नोवल कोरोना वायरस (कोविड- 19) मीडिया बुलेटिन की जानकारी देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक लाइट एप लॉन्च किया गया है। इस एप में नागरिक बुखार, खांसी, कफ आदि जैसे लक्षणों की जानकारी प्रशासन को दे सकते है। जानकारी प्राप्त होते ही सम्बंधित व्यक्ति की जांच और उपचार हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अनूपपुर ज़िले के समस्त नागरिकों से “Sarthak Lite App” एप डाउनलोड करने की अपील की है। यह एप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। यह ऐप जिओ लोकेशन के आधार पर निकटतम फीवर क्लीनिक, उपचार केंद्र और निकटतम संग्रह केंद्र की जानकारी सम्बंधित नागरिक को देगा। इसमें अस्पताल का नाम, नोडल अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर, आप की लोकेशन से अस्पताल की दूरी उपलब्ध है। इसके साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सामान्य बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और आईसीयू बेड की संख्या भी लगातार अपडेट की जाती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिदिन जारी किया जाने वाला नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 मीडिया बुलेटिन भी इस एप में उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page