फिटकरी के ज्यादा उपयोग से पानी का रंग हो रहा दुधिहा

डिंडोरी। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर कोंहका नल जल परियोजना से लगभग तीन दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है।बताया गया कि परियोजना अंतर्गत डिंडोरी, समनापुर व बजाग जनपद के सैकड़ों परिवारों में पानी की सप्लाई की जाती है। पानी की टंकी में फिटकिरी की मात्रा का अधिक उपयोग होने से लोगों को बीमार होने की आशंका बनी हुई है।।कई गांवों में हो रही पानी की सप्लाई घंटों बाद भी पानी का रंग दुधिहा ही नजर आ रहा हैं।गौरतलब है कि परियोजना अंतर्गत गांव गांव में बनी पानी की टंकी की साफ-सफाई भी वर्षों से नहीं हो रही, पानी की सप्लाई में फिटकिरी की मात्रा अधिक होने से ग्रामीण पानी को पीने से भी कतरा रहे हैं। बताया गया कि जिम्मेदारों द्वारा पानी साफ के नाम पर फिटकिरी का उपयोग ज्यादा किया जाता है, जिससे पानी का रंग दूधिहा होने के साथ-साथ उपयोग करने मैं बीमार होने की आशंका ग्रामीणों ने जाहिर की है।क्वालिटी युक्त पानी ना मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



