शिक्षण सत्र 2020 21 को शून्य घोषित करने की मांग।

जनता दल यू ने उठाई आवाज।
जबलपुर-कोरोनावायरस की वैश्विक महामारी के चलते जहां एक और सभी प्राइवेट स्कूल पालकों से फीस वसूली और नए शिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन क्लासेस का संचालन कर रहे हैं। वही उनके इस रवैया से पालकों में भी एक रोष व्याप्त है। परंतु समस्या यह है कि वह मजबूर हैं और इस व्यवस्था का विरोध सिर्फ ज्ञापन देकर ही कर सकते हैं। लेकिन जनता दल यू ने अब एक नई मांग उठाई है जिसके तहत जनता दल यूनाइटेड ने केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और उसमें नए शिक्षण सत्र को शून्य घोषित किए जाने की मांग की।जनता दल यूनाइटेड के जबलपुर जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि इस शिक्षण सत्र पर कोरोनावायरस का संकट है और कोई भी पालक जानबूझकर अपने बच्चे के जीवन को खतरे में नहीं डालेंगे। इसलिए इस शिक्षण सत्र को शून्य घोषित किया जाए इसके साथ ही जबलपुर श्मशान घाटों में विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने की मांग की गई। ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके लकड़ी की बचत हो। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महासचिव मोहन दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद इमाम खान, युवा मोर्चा के नवनीत, सचिव मिथिलेश यादव, तुलाराम झारिया, विवेक पटेल और सभी कार्यकर्ता मौजूद थे सभी ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए ज्ञापन को सौंपा।



