जबलपुर अपडेट: एक्टिव केस 234 और छह डिस्चार्ज

जबलपुर । आज बुधवार की शाम तक प्राप्त हुई रिपोर्ट्स में मिले कोरोना पॉजिटिव में जीसीएफ स्टेट निवासी 42 वर्ष का पुरुष , लाल स्कूल के पीछे गढ़ा फाटक निवासी 24 वर्षीय युवक एवं 25 वर्ष की युवती, नालन्दा विहार तिलवारा रोड सगड़ा निवासी 24 वर्ष का युवक, कुबेर मार्केट चौथा पुल निवासी 74 वर्षीय वृद्ध एवं समता कॉलोनी शांतिनगर निवासी 42 वर्ष का पुरुष शामिल,जीआरपी थाना प्रभारी के सम्पर्क में रहे सरस्वती अपार्टमेंट निवासी 54 एवं 45 वर्षीय जीआरपी कर्मी और न्यू रामनगर अमखेरा रोड निवासी 54 वर्षीय जीआरपी कर्मी, दीवान बाडा मेहगांव राँझी निवासी सुखसागर मोटर्स का 45 वर्ष का कर्मचारी, गुलजार होटल में शामिल हुई दीक्षित प्राइड नेपियर टाउन निवासी 34 साल की महिला, गुडलक अपार्टमेंट के सामने मनोकामना अपार्टमेंट गुप्तेश्वर निवासी 54 वर्ष की महिला को भी पॉजिटिव पाया गया है ,संजय नगर दुर्गा मंदिर के पास रामकुंज निवासी 45 वर्षीय पुरुष, हनुमान मंदिर के पास आदर्श नगर ग्वारीघाट निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आये दो व्यक्ति, होटल गुलजार में शादी समारोह में शामिल हुये नेपियर टाउन प्रेम मन्दिर निवासी जिला शहरी विकास अभिकरण में पदस्थ अधिकारी उम्र 61 वर्ष एवं उनकी पत्नी उम्र 53 वर्ष व बेटी उम्र 30 साल, राँझी बस्ती अमर शॉ मिल निवासी एवं गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुआ 36 वर्षीय पुरुष, गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुए शंकर शाह नगर निवासी 20 साल का युवक, गुडलक अपार्टमेंट गुप्तेश्वर निवासी पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्तियों के सम्पर्क में आई 17 साल की किशोरी एवं 15 साल का किशोर, प्रगति हाईट्स महानद्दा निवासी 40 वर्ष का पुरुष, गाजी नगर रद्दी चौकी निवासी 42 साल का पुरूष और मुस्कान हाईट्स नेपियर टाउन निवासी सत्यम मेडिकोज मढाताल गुरुद्वारा के पास किड्स गारमेंट्स शॉप का संचालक 32 वर्षीय पुरुष शामिल कोरोना मरीजों में पटेरिया जी का बड़ा सराफा बाजार नुनहाई निवासी परिवार के छह सदस्य तथा एपीआर कॉलोनी कटंगा निवासी पूर्व में संक्रमित मिले जीआरपी थाना प्रभारी के परिवार के चार सदस्य शामिल हैं । पटेरिया जी का बाडा नुनहाई निवासी परिवार के सदस्यों में बासठ साल के पुरुष, पचपन एवं तीस वर्ष की महिला, चार व दो वर्ष के बालक और छह साल की बालिका में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं । इस परिवार के ये सदस्य क्षेत्र में मिले पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में रहे हैं । वहीं एपीआर कॉलोनी कटंगा निवासी परिवार के कोरोना पॉजिटिव मिले सदस्यों में अड़तालीस वर्ष की महिला, चौबीस और पच्चीस वर्ष की युवती एवं इक्कीस वर्ष का युवक शामिल है, इनमें पुष्पक नगर आधारताल निवासी 61 वर्ष का , जीआरपी कॉलोनी कांचघर निवासी 51 वर्ष का एवं जेठी हॉस्पिटल के सामने समीक्षा टॉवर कांचघर निवासी 36 वर्ष का जीआरपी कर्मी शामिल है । तीनों पूर्व में संक्रमित मिले जीआरपी थाना प्रभारी के सम्पर्क में रहे हैं जो गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुए थे । इन तीन जीआरपी कर्मियों के अलावा एल्गिन अस्पताल में भर्ती अजीज गंज पसियाना रद्दी चौकी निवासी प्रसूता को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।इन्हें मिलाकर आज बुधवार की शाम 6 बजे की स्थिति में जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 680 हो गई है । इनमें से 430 स्वस्थ हो चुके हैं और 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 234 हो गये हैं ।
कलेक्टर भरत यादव ने आज बुधवार की ब्रीफिंग में अपडेट देते हुए बताया कि कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये संक्रमण के प्रसार की चेन को ब्रेक करने शनिवार और रविवार के विराम के अलावा आवश्यकता पड़ने पर शहर में दस से पन्द्रह दिनों तक का लॉकडाउन करने पर भी प्रशासन द्वारा विचार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से लगातार विचार- विमर्श किया जा रहा है । अंतिम फैसला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में ही लिया जायेगा ।
छह हुये डिस्चार्ज
कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज बुधवार को छह व्यक्तियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसमें से मेडीकल कॉलेज से तीन, सुपर स्पेशलिटी सेंटर से एक और मिलेट्री हॉस्पिटल से दो कोरोना मरीजों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है l कोरोना से स्वस्थ्य होने पर मेडीकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में भालदारपुरा नरघैय्या निवासी 50 वर्षीय पुरूष, अमखेरा रोड़ वंदना नगर निवासी 24 साल का युवक एवं विलखरवा रोड़ बेलखाडू निवासी 28 वर्ष का युवक
शामिल है। सुखसागर कोविड केयर सेंटर से आज बुधवार को एक व्योक्ति तथा मिलेट्री हॉस्पिटल से दो व्यक्तियों को कोरोना से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है।



