मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

पिता की गुहार पर भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।

मण्डला। शनिवार को जिला भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी एवं मण्डला विधायक देव सिंह  सैयाम की उपस्थिति में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले के ऊपर दमोह निवासी अर्जुन सिंह द्वारा अपने बेटे को बंधक बनाये जाने के आरोप पर न्याययिक जाँच कर एक पिता को उसका पुत्र वापिस दिलाये जाने की मांग की है। विधायक देव सिंह सैयाम ने मामले को गंभीर बताते हुये विधायक मर्सकोले से नैतिकता के आधार पर स्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि निवास विधायक जो आरोप लगे हैं उनकी न्याययिक जाँच कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सौंपे उक्त ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि अर्जुन सिंह पिता सूरत सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम झालौन थाना तेजगढ़ जिला दमोह द्वारा जिले के निवास विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले पर आरोप लगाया है कि विधायक विधानसभा क्षेत्र निवास के पास अर्जुन सिंह का लड़का सुरेन्द्र प्रताप उम्र 32 वर्ष रहकर एमसीएक्स मार्केटिंग ट्रेडिंग का काम करता था। कुछ समय पूर्व सुरेन्द्र प्रताप काम छोड़कर अपने घर झालौन वापिस चला गया था जिसे बुलाने के लिए निवास विधायक अशोक मर्सकोले 14 मई को ग्राम झालौन (दमोह) भी गये। लड़के के ना मिलने पर सुरेन्द्र से उसके पिता के मोबाईल से बात की और उसे मण्डला आने को कहा। सुरेन्द्र ने निवास विधायक से लॉकडाउन के कारण आने में असमर्थत: व्यक्त करने पर विधायक ने मण्डला से परमिशन जारी कराने की बात कही और उन्होंने अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मण्डला से परमिशन दिलाकर सुरेन्द्र को मण्डला बुलाया था। इसके उपरांत सुरेन्द्र अपने भाई चंद्रप्रताप के साथ वाहन क्रं. एमपी 22 सीए 2435 से 18 मई को विधायक अशोक मर्सकोले के निवास स्थान पर गया था। छोटे भाई के द्वारा छोड़कर जाने के बाद से सुरेन्द्र प्रताप का कोई अता-पता नहीं है। सुरेन्द्र का घर नहीं पहुंचना ना घर से संपर्क होना विभिन्न शंकाओं को जन्म देता है। जिला भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल से इस पूरे मामले की सूक्ष्मता से न्यायिक जांच कराकर एक पिता को उसका पुत्र वापिस दिलाया जाने का आग्रह किया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page