मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

हितग्राहियों को नहीं मिली शौचालय निर्माण की राशि

शाहपुर। जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गनेशपुर के ग्रामीणों ने समग्र स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत में हितग्राहियों के यहाँ बनाये गये व्यक्तिगत शौचालय की राशि 12000 हजार रुपये सरपंच सचिव द्वारा हडपने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दर्जन भर से ऊपर ऐसे हितग्राही है जिन्होंने स्वयं राशि से शौचालय का निर्माण अपने घरों में किया था जिसके एवज में शासन द्वारा मिलने वाली 12000 हजार की राशि आज तक इन्हें नहीं दी गई वहीं जिन लोगों के यहाँ शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है उन लोगों के नाम पर भी सरपंच एवं सहायक सचिव द्वारा राशि आहरण करने का गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगायाहै ग्रामीणों की माने तो ग्राम पंचायत गनेशपुर में सरपंच पति की दबंगई चलती है हितग्राही सरमन मरावी पिता मौजे लाल,गोमती बाई पति बुद्धू ,आदि का कहना है कि शौचलय निर्माण की राशि माँगने पर सरपंच पति के द्वारा जहाँ लगे वहाँ जाकर शिकायत करने की बात हितग्राहियों से की जाती है बावजूद इसके जिम्मेदार नुमाइंदे मूक दर्शक बने सरपंच पति की हौसला अफजाई कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page