पक्की सड़क बनाए जाने की मांग

बड़ी बिछिया से चटुआ पहुंच मार्ग का मामला।
त्रिलोक सिंह चौहान।डिंडोरी/सरहरी। जिले के डिंडोरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सरहरी के पोषक ग्राम बड़ी बिछिया से ग्राम पंचायत चटुआ को जोड़ने वाली बहूउपयोगी मार्ग को आज भी पक्की मार्ग बनाएं जाने कोई पहल नहीं की गई है। बताया गया कि लगभग तीन किलोमीटर मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर निकल आए हैं,मार्ग पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं है, सैकड़ों ग्रामीण अभी भी इसी तरह के कच्ची व बोल्डर युक्त मार्ग से हर दिन गुजरते हैं,जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है।बताया गया कि दस,बारह साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कच्ची व दलदल भरी मार्ग पर बोल्डर बिछाने का काम शुरू किया गया था,उसके बाद से ही मार्ग यूं ही पड़ा हुआ है,इन दिनों मार्ग पर केवल बड़े-बड़े बोल्डर ही नजर आ रहे हैं जिससे लोगों को मार्ग से आवागमन करने सहित वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मार्ग में कई बार छुटपुट घटनाएं होना भी सामने आ चुकी है,बावजूद जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल न करना सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, कई बार शासन प्रशासन सहित पंचायत के जिम्मेदारों से मांग भी की गई,समस्या बनने के वर्षों बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई,जबकि मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल होता है, साथ ही वाहन चालकों को खतरे का अंदेशा भी बना रहता है। बावजूद अभी तक पक्की मार्ग बनाए जाने जिम्मेदार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही कच्ची मार्ग पर डामलीकरण कराए जाने की मांग की गई है, ताकि लंबे समय से बनी समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके।



