मार्ग पर दर्जनों गड्ढे, वाहन चालकों को बना खतरा

जिम्मेदारों द्वारा मरम्मत के नाम पर भराए जा रहे मिट्टी
रम्मू सिंह राठौर। डिंडोरी/समनापुर। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर से बजाग जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली बहूउपयोगी पहुंच मार्ग पर समनापुर से जाताडोंगरी तक पहुंचने वाली लगभग तीन किलोमीटर के मार्ग में दर्जनों गड्ढे नजर आ रहे हैं,जिससे हर दिन मार्ग पर चलने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को परेशान हो रही हैं। बताया गया कि समनापुर से जाताडोंगरी तक पहुंचने वाली मार्ग पर दर्जनों गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी बनी हुई है,आए दिन सड़कों की गड्ढों की वजह से दुर्घटना होना भी सामने आ रही है।वाहन चालकों की मानें तो मार्ग पर आए दिन घटनाएं होती रहती है जिसे भराने जिम्मेदारों द्वारा ठोस पहल नहीं की जा रही,जिससे वाहन चालको को खतरा बना हुआ है।गौरतलब है कि सड़क में गड्डे भरने के नाम पर जिम्मेदारों द्वारा गड्ढों में मिट्टी व पत्थरों से भराई करवा दिया जाता हैं,जो थोड़ी ही बारिश में मिट्टी घुल जाती हैं और गड्ढे पुनः बाहर निकल जाते हैं।जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, स्थानीय लोगों ने मार्ग पर गड्ढों की डामलीकरण से मरम्मत कार्य करवाए जाने की मांग की गई है।



