अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजेंद्रग्राम के 2 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

अनुपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

पुष्पराजगढ़ के कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के प्राथमिक सम्पर्क में थे संक्रमित,दोनो का स्वास्थ्य स्थिर

राजेंद्रग्राम वार्ड-8 एवं ग्राम-ज़रही की व्यावहारिक सीमा में बना कंटेनमेंट ज़ोन,सम्पूर्ण पुष्पराजगढ़ में 27 जुलाई तक कर्फ़्यू के आदेश

शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल से गुरुवार देर रात्रि प्राप्त 64 रिपोर्ट में से 2 पुरुषों (उम्र- 30 एवं 24 वर्ष) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि उक्त सभी व्यक्ति पुष्पराजगढ़ में पूर्व में प्राप्त कोरोना पॉज़िटिव मरीजों के प्राथमिक सम्पर्क में थे। रिपोर्ट प्राप्त होते ही संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट करने की व्यवस्था की गयी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी का स्वास्थ्य स्थिर है। इस प्रकार ज़िले में अब तक कुल कोरोना संक्रमण प्रकरणो की संख्या 69 हो गयी है जबकि वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 37 है।

एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डहेरिया ने बताया कि एक कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति राजेंद्रग्राम वार्ड-8 एवं एक ग्राम ज़रही का निवासी है। राजेंद्रग्राम वार्ड-8 एवं ग्राम ज़रही की व्यावहारिक सीमा को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र में स्वास्थ्य दल द्वारा स्क्रीनिंग, प्राथमिक कॉंटैक्ट के सैम्पल लेने तथा अन्य आवश्यक कार्यवाहियाँ की जा रही है। वर्तमान में ज़िले में कुल कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या 10 है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु समस्त पुष्पराजगढ़ अनुभाग में एसडीएम द्वारा 27 जुलाई तक कर्फ़्यू लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page