डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
18 वर्ष के बच्चे को रक्तदान कर बचाई जान

डिंडोरी। जिला चिकित्सालय में खून की कमी से जूझ रहा खरगहना गांव निवासी प्रदीप को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर डिंडोरी निवासी शिवसेना के विक्की पाराशर ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया,जिससे अब बच्चे की तबीयत में सुधार आया है। गौरतलब है कि शिवशेना के कार्यकर्ताओं द्वारा आए दिन जिला अस्पताल पहुंच कर ब्लेड डोनेट किया जाता है एवं जिला अस्पताल में खून की कमी से जूझ रहे भर्ती मरीजों की सहायता की जाती है।जिला अस्पताल में आए दिन कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड डोनेट करने की सहायता को लोगों ने सराहना की है।



