जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइलवायलर न्युजस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

रक्तदान ही है जीवनदान

1000 वृक्षों को लगाने का संकल्प भी लिया गया।

जबलपुर | रक्तदान अपने आप में जीवनदान हैं। कोरोनावायरस के इस महामारी के समय में रक्त की महत्व और भी बढ़ गई है। जहां एक और नियमित रूप से रक्तदाता रक्तदान करते रहते थे और मरीजों की रक्त की आपूर्ति होती रहती थी। अब कोरोना की वजह से बाधित हो गई थी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का यह आयोजन कोरोनावायरस ते हुए किया गया। हँसते हँसते कीजिये ,रक्तदान का काम , ताकि दुखियो को मिले , जीवन का आराम कोरोना महामारी विश्व में व्याप्त है जिसके कारण लोग घर से निकलने में डरने से लगे है जिसके कारण ब्लड बैंक में भी रक्तदाता कम पहुच रहे है | ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिए इंडियन रेड्क्रोस सोसाइटी द्वारा लगातार जबलपुर में विभिन्न क्षेत्रो में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज झंडा चौक , जय प्रकाश नगर , आधारताल स्थित नर्मदा सेलीब्रेशन पार्टी हाल में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ब्लड युनिट्स नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज , ब्लड बैंक टीम द्वारा एकत्रित किया गया |
यह आयोजन सिद्धार्थ गौतम फाउंडेशन , नर्मदा सेलीब्रेशन पार्टी हाल व् माँ रेवा निःशुल्क रक्तदान , मानव सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था जिससे क्षेत्रवासियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |
1000 वृक्ष के वृक्षारोपण का भी लिया संकल्प
नर्मदा सेलीब्रेशन के डायरेक्टर कपिल खरे के द्वारा 1000 वृक्षों के वृक्षारोपण व उनकी सुरक्षा का प्रण लिया गया है। इस पुनीत कार्य की शुरुआत व् प्रथम वृक्ष कलेक्टर जबलपुर द्वारा रोपित किया गया |
कार्यक्रम में कलेक्टर भरत यादव , रेडक्रॉस सचिव आशीष दीक्षित,नगर निगम आयुक्त अनूप सिंह , अधारताल एसडीएम ऋषभ जैन,नायब तहसीलदार गौरव पाण्डेय ,रेडक्रॉस सदस्य दिलीप तिवारी ,सिद्धार्थ गौतम फाउंडेशन के अनिल गौतम , नर्मदा सेलीब्रेशन पार्टी हाल डायरेक्टर कपिल खरे व् माँ रेवा निःशुल्क रक्तदान , मानव सेवा संस्था के विकास शुक्ला,अमित बर्मन,नवीन चतुर्वेदी ,सारंग विश्वकर्मा , सचिन सोनी,सचिन चौधरी,
मेडिकल ब्लड बैंक की टीम आदि मौजूद रहे | अधिक से अधिक वृक्ष लगाये व उसकी देखभाल करे साथ ही साथ रोको टोको अभियान में भाग ले लोगो को मास्क लगाने हेतु जागरूक करे | -भरत यादव ,कलेक्टर
रेड्क्रोस से सम्पर्क करके आप भी इसी तरह स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर सकते जिससे कोरोना के काल में भी रक्त की कमी नही पड़े |

  • आशीष दीक्षित , रेड्क्रोस सचिव

आप भी इस बारिश में कम से कम एक पेड़ लगे व् उसकी देखभाल करे और जबलपुर को हरा भरा बनाए-
कपिल खरे ,नर्मदा सेलीब्रेशन

रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नही आती है ये महज भ्रम है आप भी पीड़ितो की सेवा के लिए आगे आइये व् रक्तदान कीजिये –
अनिल गौतम , सिद्धार्थ गौतम फाउंडेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page