धरे गए मोबाइल के झपट मार।

पनागर पुलिस की सक्रियता सराहनीय भूमिका
जबलपुर। शरद लोधी पनागर से अपने गांव खिरहनी जा रहे थे तब रात्रि लगभग 8-30 बजे ग्राम लीटी के पास बिना नम्बर की नई पल्सर टी 20 मोटर सायकिल मे सवार 3 लड़के आये और उसका मोबाइल फोन ओप्पो ए 5 एस काले रंग का कीमती लगभग 5 हजार रूपये का छीनकर गर्दा के रास्ते से भाग गये। उसने पीछा
करने पर ग्राम गर्दा में मोटर सायकिल छोड़कर भाग गये। जानकारी लेने पर उक्त मोटर सायकिल अंकित केवट निवासी उमरिया (लीटी) के नाम पर दर्ज थी। जानकारी मिली कि अंकित केवट अपने 2 अन्य साथियों के साथ उसका मोबाइल छीनकर भाग गया है। मोटर सायकिल जप्त करते हुयेरिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते देख लो बता देना हुये आरोपियों की अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर अगम जैन (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी प्रभारी पनागर आर.के. सोनी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम के द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये। सौरभ केवट उम्र 21 वर्ष एवं विष्णु केवट उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम उमरिया लीटी को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों की निशादेही पर छीना हुआ मोबाईल जप्त किया गया। तीनों आरोपियों की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की गयी। पुलिस टीम में थाना प्रभारी पनागर आर.के. सोनी, उप निरीक्षक डी.पी. भगत, आकाश दीप, आरक्षक रूपेश सहारे, नरेन्द्र चैरया एवं विनोद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



