आमदनी घट रही है महंगाई बढ़ रही है।

कांग्रेस ने की डीजल पेट्रोल के रेट 30% कम करने की मांग
जबलपुर। पेट्रोल डीजल के आसमान छूते भावों ने आम आदमी का हाल बेहाल कर रखा है।ऐसा लगता है जैसे पेट्रोल और डीजल बड़ी जल्दी सेंचुरी लगा जाएंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवाहन और नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा, अमित नामदेव, आदित्य रत्न द्वारा दिल्ली सरकार की तरह मध्यप्रदेश में भी डीजल पेट्रोल के रेट 30% कम करने की मांग की। नगर कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत दीनदयाल बस स्टैंड पेट्रोल पंप में जन जागरण आंदोलन चलाया गया। जिसमें आम उपभोक्ता राजकुमार सोनी, सचिन दीक्षित, रेहान खान ,जितेंद्र मिश्रा शुभम नामदेव, मनोज सिंह लोधी आदि ने कहा कि सभी की आमदनी कम हो रही हैं। मंहगाई आसमान छू रही है। ऐसी स्थिति में परिवार के साथ साथ गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से दिल्ली सरकार की तरह पेट्रोल डीजल के रेट कम से कम 30% कम करने की मांग की है।



