मध्य प्रदेशसतना दर्पण

राष्ट्रीय कवि अनूप अशेष को पुत्र शोक

रिपोर्टर जयदेव विश्वकर्मा

सतना। प्रतिष्ठित राष्टीय कवि अनूप अशेष के छोटे पुत्र व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शशांक सिंह बघेल जी के चाचा जी मनीष सिंह का दुखद आकस्मिक निधन 30 जुलाई को हो गया। वे 49वर्ष के जीवन में सर्वाधिक सामाजिक धार्मिक व्यक्तित्व के धनी और लोकप्रियता के शिखर पर पहुच गए थे। युवा वर्ग के वे प्रेरणा बन चुके थे। किसी भी गलत व्यसन से वे बहुत दूर प्रदयात संतो के बीच सभी के मनीष प्रिय और चहेते थे। सनकादिक त्यागि जी महाराज बहादुर बाबा उन्हें पुत्रवत मानते थे। सभी के सुख दुख में वे इतने तल्लीन रहते थे कि अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान उन्हें नही रहता था। कोरोना भय के नाम से उनके प्रेसर की चिकित्सा भी डॉक्टरों से नही मिल पाई। दो दिन की अस्वस्थता में उनका निधन हो गया। अपने प्रख्यात कवि पिता की तरह मनीष सिंह बघेल (सोनोरा) भी मानवीय गुणों से सम्पन्न सम्मानित और लोकप्रिय थे। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करे। और पत्नी, पुत्र, भाई भतीजो, माता पिता को इस बज्राघात को सहने की शक्ति दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page