अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जैतहरी बेरिया फाटक में भारी-भरकम बल्कर जा घुसा

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

रविवार की सुबह तकरीबन 3:30 बजे जैतहरी रोड स्थित बेलिया फाटक में भारी भरकम तेज रफ्तार बल्कर वाहन फाटक को तोडते हुए जा गार्ड रूम तक पहुंच गया, कई घंटो तक बीच पटरी में ही कैप्सूल वाहन जाम रहा, सूचना के बाद रेलवे पुलिस पहुंची जहां उसे निकाल कर अन्यंत्र खडा करवाया गया। इसके पहले भी ऐसे कई घटनाएं हो चुकी है, जिन्हे प्रशासन अनदेखा कर दिया है, जिसके कारण भारी वाहन चालक मनमाने तरीके से शहर से लेकर गंतव्य स्थल पहुंच चलाते है और आय दिन घटनाएं घटित हो जाती है।
रेलवे को लाखों का नुकसान

जानकारी के अनुसार भारी भरकम कैप्सूल वाहन के दुर्घटना से फाटक सहित अन्य लोहे के पाईप टूट चुके है, वही पटरियों के बीच कई घंटो तक खडा रहा है, जिससे रेल भी बाधित हो गई थी, जिसके कारण रेलवे को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है, सूत्रों की माने तो गोयल ट्रांसपोर्ट की यह गाडी अनूपपुर शहर से नो-एन्ट्री में प्रवेश करते है, इसके साथ ही ऐसे कई गाडियां हो जो रोजना नो-एंट्री में प्रवेश करते ही उनकी रफ्तार दो गुनी हो जाती है, जिससे कारण कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पडता है।
कार को बचाने के फेर में घटना

जानकारी के अनुसार रात्रि में सतना से चलकर जैतहरी स्थित मोजर वियर पॉवर प्लांट तक जाने वाली गोयल कार्गो प्राइवेट लिमिटेड की बल्कर वाहन क्रमांक-एमपी-19-एचए-5964 रात्रि लगभग 3:30 बजे बेलिया फाटक के पास सामने से आ रही कार को बचाने के फेर में यह घटना घटी है, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि फाटक के पास रास्ता भी खराब है और मोड भी है, फिर इतनी भारी भरकम वाहन ऐसे कैसे दुर्घटना का शिकार हो गया, जबकि जिस हिसाब से गाडी रेलवे ट्रक के बीचो बीच फंसा है और तोडते हुए जा घुसा है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वल्कर काफी तेज ही रहा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page