पाइप के जरिए होगा शिवलिंग में जल अभिषेक


डिंडोरी। जिले के ऐतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में आज सावन महीने का अंतिम सोमवार को भक्त मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर पाएंगे,ओर पाइप लाइन के जरिए ही भक्त शिवलिंग में जल अभिषेक कर कर सकेंगे। गौरतलब है कि पिछले महीनों से ही मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के चलते आस्था को देखते हुए मंदिर के कर्मचारी ने मुख्य द्वार से शिवलिंग तक पाइप लाइन लगा दिया गया है,जिससे सावन सोमवार के दिन मंदिर पहुंचे भक्त पाइप के सहारे जल अभिषेक कर सकेंगे। पुरातत्व विभाग की मानें तो मंदिर में दूध, बेलपत्र, धतूरा,भांग, चावल,शहद,शक्कर आदि चढ़ाना पूर्णतया वर्जित किया गया है। फिर भी आज अंतिम सावन सोमवार को भक्त पहुंचेंगे। मानता है कि मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ करने से घरों में सुख समृद्धि आती है एवं ऋणों से मुक्ति मिलती है।



